{"_id":"694053bd2d0d0455d70d9a03","slug":"five-intersections-of-the-city-will-become-smart-encroachment-will-be-removed-sitapur-news-c-102-1-stp1002-146282-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: स्मार्ट बनेंगे शहर के पांच चौराहे, हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: स्मार्ट बनेंगे शहर के पांच चौराहे, हटेगा अतिक्रमण
Tue, 16 Dec 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के पांच चौराहे जल्द ही बड़े महानगरों की तर्ज पर स्मार्ट लुक में नजर आएंगे। इन्हें अतिक्रमण मुक्त बना कर नए सिरे से विकसित किया जाएगा। डीएम की निर्देशन में शुरू हुई इस कवायद के तहत चिन्हित चौराहों से 150 मीटर की परिधि में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटा कर इन चौराहों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुंदर बनाया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने बताया कि इसके पहले चरण में शहर के पांच प्रमुख चौराहों लालबाग, आंख अस्पताल तिराहा, रोडवेज बस स्टेशन तिराहा, कैप्टन मनोज पांडेय चौराहा और शहर कोतवाली चौराहे काे विकसित कर स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए इन चौराहों के चारों ओर 150 मीटर की परिधि में आने वाले सभी स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही पुन: अतिक्रमण करने पर कड़ी विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी जाएगी।
डीएम ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने और आम जनमानस को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इन सभी चिन्हित चौराहों का विकास महानगरों की तर्ज पर किया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ व आधुनिक बनाने के लिए फोर वे ट्रैफिक सिग्नल के साथ स्वचलित चालान प्रणाली के एएनपीआर कैमरों के साथ आधुनिक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा अवैध पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चिह्नित चौराहों पर स्थाई तौर से टोइंग दस्ते की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
...तो हटेगी लालबाग की पेट्रोल टंकी
शहर के प्रमुख लालबाग चौराहे पर संचालित पेट्रोल पंप भी अतिक्रमण के दायरे में है। इस पेट्रोल पंप की दूरी चौराहे से महज 60 से 70 मीटर है। ऐसे में पेट्रोल पंप में आने वाले वाहनों के कारण अक्सर चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा कैप्टन मनोज पांडेय चौराहा से मंडी पुलिस चौकी भी सिर्फ 30 मीटर दूरी पर स्थित है। डीएम का आदेश आने पर लालबाग पेट्रोल पंप व मंडी पुलिस चौकी जाने की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है।
पालिका में सूचीबद्ध कराएं ई रिक्शा
शहर में संचालित ई-रिक्शाें को सूचीबद्ध करने के लिए नगर पालिका में विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है। पालिका की वेबसाइट www.npp.sitapur.in पर ई रिक्शे का ब्यौरा दर्ज किया जा सकता है। इसके लिए 500 रुपये शुल्क तय किया गया है। ई-रिक्शाें के संचालन के लिए कलर कोडिंग एवं होलोग्राम के माध्यम से निर्धारित रूट लागू किए जाएंगे। बगैर सूचीबद्ध ई-रिक्शे का संचालन करने पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी।