फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five infected including father and son and bank manager

पिता-पुत्र व बैंक मैनेजर समेत पांच संक्रमित

Wed, 15 Jul 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five infected including father and son and bank manager
सीतापुर। जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार तेज होती जा रही है। मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार देर रात पिता-पुत्र, दंपती समेत आठ और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। संक्रमित मरीजों में बैंक मैनेजर शामिल है।
विज्ञापन

शहर के आर्यनगर मेें पॉजिटिव मिले तीन मरीज पूर्व में संक्रमित मिले दवा व्यापारी के संपर्क में आए थे। मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। एक मरीज की मौत हो चुकी है। शहर के आर्यनगर निवासी 89 साल के बुजुर्ग समेत इसी मोहल्ले के पिता-पुत्र का सैंपल कोरोना जांच के लिए 12 जुलाई को भेजा गया था।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात तीनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 89 साल के वृद्ध पूर्व में पॉजिटिव मिले दवा कारोबारी के परिवार के बताए जा रहे है। खेरवा रमुवापुर भिठौरा गांव की रहने वाली 26 साल की एक महिला ने लखनऊ मेें प्राइवेट लैब में जांच कराई थी, जहां से उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मरीजों को एल-1 अस्पताल खैराबाद में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरगांव बैंक ऑफ इंडिया में तैनात महिला बैंक मैनेजर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वह रोजाना लखीमपुर से अप-डाउन करती थी। बताते हैं कि पति के संक्रमित होने के बाद मैनेजर ने जांच कराई थी, जिसमें कोरोना संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग इस केस को जिले में नहीं जोड़ रहा है। जिम्मेदारों का कहना है कि मैनेजर ने लखीमपुर में जांच कराई थी।
इसलिए मामला लखीमपुर में जुड़ेगा। बुधवार को बैंक को सैनिटाइज कराया गया। कोरोना के चार नए मामले मिलने के साथ ही जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 115 हो गई हैं। राहत की बात है कि 64 मरीज अब तक कोरोना मुक्त हो चुके है। एक मरीज की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर अब 50 हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात पिता-पुत्र समेत चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। सभी को एल-1 अस्पताल खैराबाद में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।

ट्रांसपोर्टर है संक्रमित पिता-पुत्र
शहर के आर्यनगर में संक्रमित मिले पिता-पुत्र ट्रांसपोर्टर हैं। उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। उनके संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पिता-पुत्र के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर सैंपल कराने की तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed