फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ‌Five health centers stopped negligence salary

लापरवाही पर पांच स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों का रोका वेतन

Wed, 06 Apr 2016 11:01 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Five health centers stopped negligence salary
सेल्फ पार्किंग कुर्सी
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बुधवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक में पांच स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। जबकि तीन स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को चेतावनी दी। ये कार्रवाई जिले में पूर्ण प्रतिरक्षीकरण औसत कम होने पर भी की है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीएमओ ने बताया कि 7 अप्रैल से एक सप्ताह के लिए जिले में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलेगा। जबकि 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाना है। इन कार्यों की तैयारी बैठक में जिलाधिकारी ने बेहटा, बिसवां, लहरपुर, महमूदाबाद व हरगांव के स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों द्वारा टीकाकरण सत्र आयोजित न करने पर उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं पहला, महोली व सांडा स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों को मिजिल्स की सूचना न देने पर चेतावनी जारी की है। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे उपकेंद्र को चिह्नित किया जाए, जहां पर एएनएम तैनात नहीं है। वहां पर विशेष टीम बनाकर माह में दो बार ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस आयोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाई गई टीमों में एक चिकित्सक का होना भी निश्चित किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के पूर्ण प्रतिरक्षीकरण का औसत 64 प्रतिशत होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिरक्षीकरण का औसत 69 प्रतिशत है। इसलिए सभी अधीक्षक कार्यों में सुधार लाएं। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले लोगों पर अगली बार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed