{"_id":"60942d7e8ebc3e374f05d0d5","slug":"five-dead-including-principal-143-infected-sitapur-news-lko5771052111","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य समेत पांच की मौत, 143 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य समेत पांच की मौत, 143 संक्रमित
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। विद्या ज्ञान स्कूल सुरैंचा की प्राचार्य सहित पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गई। 143 लोग और संक्रमित हुए हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1558 हो गई है।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में 143 लोग संक्रमित मिले हैं। इनको होम आइसोलेट करा दिया गया है। मौतों की बढ़ती दिन प्रतिदिन संख्या चिंताजनक बनी हुई है। शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्या ज्ञान स्कूल सुरैंचा की प्राचार्य नूतन सिंह संक्रमित हो गई थी। इनका इलाज महाराष्ट्र में चल रहा था। गुरुवार को इनकी मौत हो गई है। इससे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर चार लोगों की मौत की फीडिंग की गई है। इन लोगों के बारे में स्वास्थ्य महकमा जानकारी जुटा रहा है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि सात मरीज एल-टू खैराबाद, 22 मरीज जिला अस्पताल, 11 मरीज हिन्द अस्पताल में भर्ती है। 1429 मरीज होम क्वारंटीन है। पिछले एक माह में 3624 मरीज स्वस्थ हो गए है।