फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five arrested for vandalizing temple

Sitapur News: मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में पांच गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 19 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for vandalizing temple
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मतुवा सरैंया में सोमवार देर शाम एक मंदिर में स्थापित मूर्तियों को गिराने और इनके गहने लूटने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया, अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद डीएम अनुज सिंह और एसपी घुले सुशीलचंद्र भान ने भी मंगलवार को गांव पहुंचकर हालात का जायजा लेते हुए शांति व्यवस्था के इंतजामों को परखा। उन्होंने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन


मतुआ सरैया निवासी उमेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके घर के सामने स्थित शिव मंदिर में बीते सोमवार को घुसे कुछ अराजक तत्वों ने पहले मंदिर की लाइट काटी। फिर मंदिर में रखी मूर्तियों को गिरा कर इन्हें तोड़कर उन पर चढ़े गहने भी लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में गांव के इमरान, कमाल, अली अहमद, शहाबुद्दीन, गहरा, कल्लू, रिजवान, शमी, खालिक, समला, डांसर, वकील, सुहेल और एक नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर बलवा, लूटपाट व अमन चैन बिगाड़ने की धाराओं में मामला दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। एसडीएम अनुपम मिश्र, सीओ सुजीत दुबे, तहसीलदार शशिबिंदु द्विवेदी ने भी गांव पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed