{"_id":"6712abc79f0673b8c1028804","slug":"firecrackers-were-hidden-in-rooms-and-kiosks-two-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1055-120695-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कमरों व गुमटियों में छिपा रखे थे पटाखे, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कमरों व गुमटियों में छिपा रखे थे पटाखे, दो गिरफ्तार
Sat, 19 Oct 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। दीपावली पर बेचने के लिए लाए गए अवैध पटाखों की एक बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी है। इन पटाखों को बोरे में बंदकर कमरों व गुमटियों में छिपाकर रखा गया था। मौके से पुलिस ने दो लाख रुपये कीमत के दो बोरा पटाखे जब्त करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ठठेरीटोला में बने घरों में अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। एसडीएम को साथ लेकर पुलिस टीम ने क्षेत्रीय निवासी हसीब व जाबिर के घरों में छापा मारा। पुलिस को यहां से दो बोरों में रखे करीब दो लाख रुपये कीमत के पटाखे व आतिशबाजी सामग्री बरामद हुई। दोनों के पास न तो पटाखे खरीदने की कोई रसीद मिली न ही भंडारण का लाइसेंस मिला।
खोजबीन करने पर दोनों आरोपियों के घरों के आगे लकड़ी के खोखों से भी पटाखे भी बरामद हुए। उपनिरीक्षक रिषभ यादव की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।