फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire on the former head of enmity

रंजिश में पूर्व प्रधान पर झोंका फायर

Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire on the former head of enmity
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में पूर्व प्रधान पर अवैध असलहे से फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में पूर्व प्रधान बाल-बाल बच गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महोली इलाके के लुकटहा निवासी पूर्व प्रधान परशुराम गुप्ता शनिवार दोपहर घर के बाहर बैठे थे। आरोप है इसी दौरान गांव के ही सुरेश कुमार तिवारी ने रंजिश में उन पर फायर कर दिया। गोली उन्हें नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए। फायर की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान परशुराम गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर मौजूदा प्रधान के समर्थक ने जानलेवा हमला किया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महोली पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। सीओ सदर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोली कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि मामले में केस दर्ज हो गया है। फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed