{"_id":"68e7ea1c66549a932d073299","slug":"fire-broke-out-in-the-basement-of-the-house-due-to-short-circuit-sitapur-news-c-102-1-slko1055-142029-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घर के बेसमेंट में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घर के बेसमेंट में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग
Thu, 09 Oct 2025 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी।
सीतापुर। शहर के मुंशीगंज में बृहस्पतिवार को एक मकान के बेसमेंट में आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। लपटों की चपेट में आकर सारा सामान जल गया। दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बड़ागांव मार्ग पर किशोर वर्मा का घर है। घर के बेसमेंट में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं हैं। गृहस्वामी की मानें को अचानक बेसमेंट से धुआं निकला तो उनको आग लगने की जानकारी हुई। वह अपने परिवार के साथ ऊपर की मंजिल की तरफ भागे। मोहल्लेवासियों ने आग को बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस व दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि उनका करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।