Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR will be lodged against 48 BLOs of four blocks

Sitapur News: चार ब्लॉक के 48 बीएलओ के विरुद्ध दर्ज कराई जाएगी एफआईआर

Tue, 02 Sep 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against 48 BLOs of four blocks
सीतापुर। सदर तहसील के चार ब्लॉक के 48 बीएलओ ने चुनाव कार्य में बाधा उत्पन्न की है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम धामिनी एस दास ने नायब तहसीलदार सदर को संबंधित बीएलओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खैराबाद ब्लॉक के सर्वाधिक 35 बीएलओ ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं किया। बीएलओ सामग्री प्राप्त नहीं की गई, जबकि पंचायत मतदाता सूची का बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना व सर्वेक्षण और हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने का कार्य 19 अगस्त से शुरू हो गया है। इसी तरह एलिया ब्लॉक के पांच बीएलओ, परसेंडी के तीन और हरगांव ब्लॉक के पांच बीएलओ ने प्रशिक्षण और सामग्री नहीं की है।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर डाॅ. अतुल सेन सिंह की ओर से इस संबंध में एसडीएम को रिपोर्ट देते हुए संबंधित बीएलओ की ओर से निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने के लिए उनके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की संस्तुति की है। इसके आधार पर एसडीएम धामिनी एस दास ने नायब तहसीलदार सदर को संबंधित बीएलओ के विरुद्ध नियमानुसार सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed