फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR registered against two youths for abetment to suicide

Sitapur News: दो युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 19 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against two youths for abetment to suicide
महमूदाबाद (सीतापुर)। किशोरी का शव पंखे से लटका मिलने के मामले में परिजनों ने दो युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बेहटा छावनी निवासी उस्मान के घर में शनिवार शाम उनकी पुत्री वसीम बानो (14) का शव पंखे में बंधे फंदे से लटका मिला था। पहले मृतका के चाचा अहमान ने अलमारी से पांच लाख रुपये गायब होने की बात कही थी। इसके साथ ही मौके पर दो मोबाइल मिलने की बात कहते हुए यूपी 112 को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे एसपी अंकुर अग्रवाल ने अपने बयान में यूपी 112 पर हत्या की सूचना मिलने की बात कही थी। हालांकि बाद में चाचा ने पुलिस को एक तहरीर दी। तहरीर के अनुसार वसीम बानो अपने पिता के फार्म पर काम करने वाले सदरपुर के तकिया गांव निवासी सहिबे आलम व ईबरान से बात करती थी। इसी का फायदा उठाकर दोनों वसीम को परेशान करते थे। अहमान ने दोनों आरोपियों को अपने फार्म में बुलाकर समझाया था कि वह वसीम से बात न करें। आरोपियों के मोबाइल में कुछ फोटो थीं, जिन्हें डिलीट करने के लिए दोनों का मोबाइल ले लिया था। घर में भतीजी वसीम अकेली थी। जब पीड़ित की भाभी नसीम और भाई सूफियान घर पहुंचे तो भतीजी का कमरा अंदर से बंद था। भाभी ने फोन करके बताया कि वसीम ने कमरा अंदर से बंद कर रखा है। पीड़ित के कहने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर वसीम का शव फंदे से लटका मिला। शव को भाभी व भाई ने फंदे से उतारा था।
विज्ञापन

अहमान के मुताबिक, आरोपी सहिबे आलम व ईबरान द्वारा परेशान करने के चलते उनकी भतीजी ने आत्महत्या की है। डाॅक्टरी सूत्रों के अनुसार दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच वसीम बानो का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ महमूदाबाद वेदप्रकाश ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। साहिबे आलम को हिरासत में लिया गया है। वह अहमान के मुर्गी फार्म पर काम करता था। वाद विवाद के बाद किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के बयानों में हुआ भ्रम
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी थी। चाचा ने मीडिया को जारी एक मौखिक बयान में पांच लाख रुपये गायब होने की बात कही थी। जिसका जिक्र तहरीर में नहीं है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह के मुताबिक, छानबीन में पता चला कि लूट नहीं हुई थी। वहीं, अलमारी खुर्दबुर्द होने के मामले में इंस्पेक्टर का कहना है कि वह तो परिजन ही बता सकते हैं कि यह कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed