{"_id":"69ac494079717ef200028ea8","slug":"fir-lodged-against-mother-and-daughter-in-case-of-narrators-suicide-sitapur-news-c-102-1-slko1037-151409-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कथावाचक की आत्महत्या के मामले में मां-बेटी पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कथावाचक की आत्महत्या के मामले में मां-बेटी पर एफआईआर दर्ज
Sat, 07 Mar 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सकरन। रेउसा के मधवापुर निवासी कथावाचक प्रशांत मिश्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने धानपुरिया गांव निवासी मां-बेटी पर एफआईआर दर्ज कर ली है। कथावाचक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी।
मधवापुर गांव निवासी कथावाचक प्रशांत मिश्रा (22) का शव 27 फरवरी को उनके घर के भीतर कमरे में फंदे से लटका मिला था। सूटकेस से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसमें लिखा था कि वह तीन वर्ष पूर्व सकरन के धानपुरिया गांव में कथा सुनाने गए थे। वहां नीलम तिवारी से उनकी मुलाकात हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। उसके बाद फोन पर बात होने लगी।
दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया। कथावाचक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि नीलम व उसकी मां पूर्ति तिवारी ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दोनों मां-बेटी उनसे रुपये ऐंठने लगीं। पैसे न मिलने पर कथावाचक को मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगीं। इससे परेशान होकर जीवन लीला समाप्त करने की बात लिखी। सुसाइड नोट मिलने के बाद पिता दीपू लाल मिश्रा ने रेउसा थाने में आरोपी मां व बेटी के विरुद्ध तहरीर दी। रेउसा इंस्पेक्टर हनुमंतलाल तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।