फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fight during Jaimala, wedding procession returns without the bride

Sitapur News: जयमाल के दौरान मारपीट, बिना दुल्हन लौटी बरात

Sat, 21 Feb 2026 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fight during Jaimala, wedding procession returns without the bride
मिश्रिख (सीतापुर)। इलाके के अकबरपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात विवाह समारोह में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें वर-वधू पक्ष के कई लोग चोटिल हो गए। विवाद के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अकबरपुर गांव में हरदोई जिले के अटवा गांव से बरात आई थी। जयमाला के बाद आशीर्वाद का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच वर व वधू पक्ष के लोगों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर यूपी 112 के साथ ही कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट रुकी। पुलिस ने वधू पक्ष के घायलों को सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया। वहीं, ज्यादातर चोटिल बराती मौके से चले गए, जिन्होंने हरदोई के संडीला में इलाज कराया। वहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शादी की रस्में पूरी करने के लिए कहा, लेकिन लड़की पक्ष के लोग नहीं माने। इस बीच चार घंटे तक पुलिस बल कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहा। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो पुलिस दूल्हे समेत वर पक्ष के लोगों को कोतवाली ले आई। दूल्हे के चचेरे भाई उमेश पाल ने बताया कि घटना में वर पक्ष के पीयूष पाल, दीपू पाल व महिपाल घायल हुए हैं। पीयूष को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। दीपू सीएचसी में भर्ती है। वहीं, वधु पक्ष के पंकज कुमार घायल हुए हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के परिवार के लोगों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दूल्हे विपिन को भाई व रिश्तेदारों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed