{"_id":"684dc21f043e09692d0b0194","slug":"fight-at-the-eatery-incident-captured-on-cctv-sitapur-news-c-102-1-slko1037-134412-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ढाबे पर मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ढाबे पर मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Sun, 15 Jun 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली रेलवे क्राॅसिंग पर स्थित राठौर ढाबे पर शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। बवाल में ढाबा संचालक का बेटा घायल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नई बाजार दक्षिणी निवासी अंकित राठौर ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे वह अपने ढाबे पर बैठा था। उसी समय एक निजी अस्पताल के मालिक व उनके साथी आए और हमला कर दिया। इस दौरान अंकित के गंभीर चोटें आईं हैं। आरोप है कि घटना के बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं दूसरी ओर हॉस्पिटल संचालक ने भी कोतवाली में तहरीर दी है।
उनका आरोप है कि उनके हॉस्पिटल के आगे राठौर ढाबे पर कुछ लोग बैठते हैं जो आए दिन राह से निकलने वाली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। ढाबा संचालक व उनका भाई हमेशा लोगों को परेशान करता है। चिकित्सक का आरोप है कि शनिवार देर शाम 8 से 10 लोगों ने उन पर लाठी-डंडे व लोहे की राड व हंसिये से हमला कर दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। उनकी आंख में मिर्च भी डाली गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर कोतवाली में भाजपा नेता अंबरीश गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री कृतार्थ मिश्रा सहित कई संगठन के लोग कोतवाली पहुंच गए। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस ढाबे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।