फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Field trainers will be appointed for the census

जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनरों की होगी नियुक्ति

Tue, 07 Jan 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Field trainers will be appointed for the census
सीतापुर। जिले में वर्ष 2021 के लिए एक बार फिर जनगणना होगी। इसके लिए 144 फील्ड ट्रेनर्स लगाए जाएंगे। साथ ही उन्हें जनगणना के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा। ये कार्य जनवरी माह में प्रस्तावित है। प्रथम चरण का कार्य 16 मई से 30 जून तक होना है। इस दौरान मकान सूचीकरण व मकानों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अपडेट करना होगा। इसकी जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए को दी गई है।
विज्ञापन

जनगणना कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिले के लिए नामित मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसी क्रम में अगली महत्वपूर्ण कड़ी फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति एवं उनका पांच दिवसीय प्रशिक्षण किया जाना है। फील्ड ट्रेनर्स ही प्रगणक व सुपरवाइजर को प्रशिक्षित करेंगे। जिनके द्वारा वास्तविक फील्ड का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करना) का कार्य पहली बार मोबाइल ऐप से भी किया जाएगा। इसके लिए जिले में 144 फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण का कार्य जनवरी माह में प्रस्तावित है। इस संबंध में जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम विनय कुमार पाठक ने जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड ट्रेनर के रूप में इंटर कॉलेज के प्रवक्ता, डायट प्रवक्ता अथवा इनके समकक्ष शिक्षकों, बीईओ को नामित किया जा सकता है। फील्ड ट्रेनर्स को आठ जनवरी तक नामित करना है। फील्ड ट्रेनर्स के रूप में इंटर कॉलेज के 129 प्रवक्ता एवं 15 खंड शिक्षा अधिकारी को नामित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed