फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Female constable got promotion after winning gold medal

Sitapur News: गोल्ड मेडल जीतने के बाद महिला आरक्षी को मिली पदोन्नति

Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Female constable got promotion after winning gold medal
स्वर्ण पदक के साथ महिला आरक्षी।
सीतापुर। पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी ने ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली वो यूपी पुलिस की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। अब तक यूपी पुलिस की किसी भी महिला पुलिसकर्मी को स्वर्ण पदक नहीं मिला था। उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को एसपी ने 50 हजार रुपये प्रदान कर और पदोन्नति देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी साक्षी मूल रूप से बागपत जिले की निवासी हैं। उन्होंने हरियाणा के जिला मधुबन में चार से आठ अक्तूबर तक आयोजित 72वीं ऑल इंडिया पुलिस की कुश्ती प्रतियोगिता (62 किलोग्राम) में प्रतिभाग किया था। जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। वर्ष 2018 बैच की साक्षी अब तक 10 बार नेशनल स्तर पर प्रतियोगिताएं खेलकर मेडल जीत चुकी हैं। पुलिस में ज्वाइन करने के बाद पहली बार सिल्वर और दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। सिल्वर मेडल जीतने पर उनको डीजीपी की ओर से सिल्वर प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया था। गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सोमवार को एसपी चक्रेश मिश्र ने उनको सम्मानित किया। साथ ही मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत किए जाने पर बधाई भी दी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी मलिक हैं आदर्श
विजेता साक्षी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी मलिक को अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने साक्षी मलिक के साथ अभ्यास भी किया है। साथ ही राष्ट्रीय महिला कुश्ती की चैंपियन रह चुकीं अल्का तोमर को भी अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता अनिरुद्ध और पति प्रदीप मलिक को दिया है। पिता पुलिस विभाग में ही सहारनपुर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। पति कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed