फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fear of dirty gang, now theft in Bhethra Madhavpur

Sitapur News: मटमैला गैंग का खौफ, अब भेथरा माधवपुर में चोरी

Sun, 22 Sep 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 22 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fear of dirty gang, now theft in Bhethra Madhavpur
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर रात चोरी हो गई। चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस जांच कर रही है। भेथरा माधव गांव में चोरों ने शुक्रवार रात प्रधान के चचेरे भाई के घर से लाखों रुपये के जेवर व 25 हजार रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन

पीड़ित पूनम देवी ने बताया कि वह परिवार संग छत पर सो रही थीं। रात करीब 12:30 बजे छत पर बने कमरे में मोबाइल चार्ज करने लिए घुसे जैसे ही बिजली का स्विच ऑन किया, तभी कमरे में घुसे एक व्यक्ति ने मेरा हाथ पकड़ लिया। दूसरे ने मुंह बंद कर दिया। दोनों जमीन पर ढकेल कर भाग गए। घटना से वह काफी सहम गईं। करीब 10 मिनट बाद पति को जगाया और मचाया। घर के सभी लोगों ने कमरे के अंदर आकर देखा तो अलमारी उलझी पड़ी थी। चोर जेवर ले गए थे।
विज्ञापन


छत में नहीं है दरवाजा
पीड़ित के घर की छत में भी दरवाजा नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते ही दाखिल हुए। घर के पास जानवर बंधे हैं। उसी जगह की दीवार से चोरों के घुसने का अंदेशा जताया जा रहा है। चोरों ने बल्ब भी निकाल कर फेंक दिया था। गौरतलब है कि पूर्व में कोतवाली क्षेत्र के कासा गांव में जिनके घर में चोरी हुई, वहां भी घरों में भी छत में जीने नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण कर रहे गश्त
चोरी की वारदात को लेकर कासा, सिरौली, सदरावा, झरियापुर, मदारीपुर संग अन्य गांवों के ग्रामीण रातभर जागकर गश्त कर रहे हैं। उधर, रामपुर कलां थाना क्षेत्र के अशरफपुर राजा साहब गांव में शुक्रवार रात फिर एक पर्चा चिपका मिला है। पुलिस जांच कर रही है।


कासा से चार किलोमीटर दूर हुई घटना
मटमैला गैंग ने कासा गांव से 4 किलोमीटर दूर भेथरा माधव में घटना की है। कासा गांव में भी चोर घटना कर लाखों का माल ले जा चुके हैं। इसके पड़ोस के गांव कासा खेरिया में बीती 11 सितम्बर को मटमैला गैंग का पर्चा चस्पा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed