फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Father was axed for property

संपत्ति के लिए पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 04 Mar 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Father was axed for property
रेउसा क्षेत्र के बम्भनेवा गांव में घटना स्थल का निरीक्षण करते एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित व अन्य पुलि - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। संपत्ति के लिए एक बार फिर रिश्ते तार-तार हो गए। विवाद में गुरुवार को दो सगे भाइयों ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वृद्ध को बचाने दौड़ी सौतेली मां को भी जख्मी कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर एएसपी, सीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमले में जख्मी महिला को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

रेउसा इलाके के बम्भनेवा गांव निवासी साठ वर्षीय रामसहाय चक्रवर्ती की पत्नी की कई साल पूर्व मौत हो गई थी। उससे उसके दो बेटे संतलाल व सहजराम थे। पत्नी की मौत के बाद रामसहाय करीब 15 साल पूर्व गांव की ही 50 वर्षीय गीता को लेकर लखनऊ में रहता था। पिछले कुछ दिनों से वह गांव आकर रहने लगा था। रामसहाय के पास 15 बीघा जमीन है। गुरुवार को पिता-पुत्रों में जमीन को लेकर कुछ विवाद हुआ। इसके बाद रामसहाय ने बेटों को जमीन न देने की धौंस दी। पिकअप बुलाकर गृहस्थी भरने लगा। बेटों ने रोका तो बात बढ़ गई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोप है कि रासहाय पर उसके बेटों ने कुल्हाड़ी, ईंट-पत्थर व डंडे से हमला कर दिया। दोनों बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। उसको बचाने दौड़ी गीता को भी दोनों ने जख्मी कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। एसओ सत्तेंद्र कुमार राय आननफानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जख्मी गीता को सीएचसी पहुंचाया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस तैनात
पुलिस ने मौके से आलाकत्ल कुल्हाड़ी, ईंट आदि बरामद की है। इस मामले में गीता ने दोनों सौतेले बेटों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। खबर पाकर एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ बिसवां सुशील कुमार के अलावा सकरन आदि थानों की पुलिस गांव पहुंची। गांव में पुलिस तैनात है। एसओ का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed