फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Father dies in road accident, son injured

सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल

Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Father dies in road accident, son injured
पिसावां (सीतापुर)। थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र घायल हो गया। दूसरे सड़क हादसे में तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थाना क्षेत्र के रमुआपुर निवासी अजयपाल (38) शनिवार सुबह ही दिल्ली से वापस आया था।
विज्ञापन

वह 13 वर्षीय पुत्र के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने कुतुबनगर पेट्रोल पंप जा रहा था। मिश्रिख मार्ग पर पनहैया पुल के आगे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस दोनों को सीएचसी लाई जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पुत्र को तो भर्ती कर लिया, लेकिन पिता को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय अजयपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरा सड़क हादसा मिश्रिख- नेरी मार्ग पर हुआ। शुक्रवार देर शाम लखीमपुर खीरी के मैगलगंज निवासी अविराम (60) और उनके भाई इतवारी (45) गुरसण्डा गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में आए थे। लौटते समय मिश्रिख नेरी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही दोनों मामलों में दुर्घटना का केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरगदहा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी रमेश (30) संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत मिला था। युवक की मौत लेकर ग्रामीणों में चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed