{"_id":"57ae08624f1c1b0e56ee442a","slug":"father-and-son-died-from-snake-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत
Amarujala Bureau
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव इलाके के विश्रूपुर मजरा सेलूमऊ गांव में गुरुवार रात एक ही चारपाई पर सो रहे नगर पालिका के संविदा सफाईकर्मी और उसके बेटे को सांप ने डस लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। क्षेत्रीय विधायक व पूर्वमंत्री रामहेत भारती ने गांव पहुंच परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विश्रूपूर मजरा सेलूमऊ निवासी अमित कुमार (28) व उसका बेटा नक्श (4) गुरुवार रात एक ही पलंग पर सो रहे थे। इसी दौरान पिता-पुत्र को सांप ने काट लिया। अमित की नींद खुली लेकिन आसपास कुछ नहीं दिखा। उसने अपनी पत्नी को बताया कि किसी कीड़े ने उसे काट लिया है। यह कहकर वह फिर सो गया।
विज्ञापन
भोर चार बजे जब उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो घरवाले से लेकर जिला अस्पताल भागे। वहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त अमित ने रास्ते मे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सुबह अमित के पुत्र नक्श को जब देखा गया तो पता चला कि उसे भी सांप ने डंसा है। उसकी भी हालत खराब थी। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया। परिवारीजन के मुताबिक अमित नगर पालिका में संविदा पर सफाई कर्मी था।