{"_id":"65a946053029d0bcd40d2ac7","slug":"farmers-will-get-drones-for-rent-of-rs-400-sitapur-news-c-102-1-slko1037-8697-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 400 रुपये किराये में किसानों को मिलेंगे ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 400 रुपये किराये में किसानों को मिलेंगे ड्रोन
Thu, 18 Jan 2024 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। किसान अब खेती में आधुनिक तकनीक का सहारा आसानी से ले सकेंगे। कृषि विभाग ने इसको लेकर पहल की है। अब यूरिया और डीएपी का छिड़काव ड्रोन से हो सकेगा। कृषि विभाग 400 रुपये किराए पर किसानों को ड्रोन उपलब्ध कराएगा। किसान पांच मिनट में एक एकड़ फसल में खाद का छिड़काव कर सकेंगे।
जिले में किसानों को तकनीक से जोड़ने के लिए कृषि विभाग ने पहल की है। कृषि विभाग की योजना पर इफ्को ने किसानों के लिए 12 ड्रोन मंगाए हैं। ये ड्रोन किसानों को बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे किसानों का समय और पैसा दोनों बच सकेगा। यह ड्रोन केवल पांच मिनट में करीब एक एकड़ की फसल पर यूरिया या डीएपी का छिड़काव करने में सक्षम हैं। जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि जिले का किसान कृषि विज्ञान केंद्रों या संबंधित इफ्को केंद्र पर संपर्क कर इसका लाभ उठा सकता है।
किसानों को डेमो कर किया जा रहा जागरूक
इफको फर्टिलाइजर्स के एफडी अतुल कुमार दीक्षित ने बताया कि ड्रोन का प्रयोग किसानों के लिए लाभकारी है। मशीनों से छिड़काव करते समय यदि किसान हाथों में ग्लव्स नहीं पहनते थे तो रासायनिक दवाओं का असर उनके शरीर पर भी पड़ता था। जिससे उन्हें शारीरिक हानि पहुंचती थी। ड्रोन के माध्यम से शारीरिक नुकसान से भी बचा जा सकता है। जिले में 12 ड्रोन चलाए जा रहे हैं। किसानों को डेमो कर जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक विकासखंड की ग्राम पंचायतों में एक खेत में ड्रोन के द्वारा नैनो यूरिया का छिड़काव करके डेमो दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस तरह मिल सकते ड्रोन
ड्रोन के द्वारा दवा का छिड़काव करवाने के लिए किसानों को अपने नजदीकी इफको किसान केंद्र पर संपर्क करना होगा। जहां से किसानों को 400 रुपये प्रति एकड़ की राशि पर ड्रोन किराये पर मिल सकेगा। यहां से किसान ड्रोन की बुकिंग करवा सकते हैं। ड्रोन के साथ उन्हें संचालित करने वाले ऑपरेटर्स भी भेजे जाएंगे। इन्हें इफको किसान सेवा केंद्रों पर तैनाती दी गई है। यही ऑपरेटर क्षेत्र के खेतों में जाकर ड्रोन से रासायनिक दवाओं का छिड़काव करेंगे।