फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmers should increase their income by cultivating lotus, will get support

Sitapur News: किसान कमल की खेती कर बढ़ाएं आय, मिलेगा सहयोग

Thu, 22 Aug 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 22 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers should increase their income by cultivating lotus, will get support
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने किसानों को गांवों में खाली पड़े तालाबों में कमल की खेती करने की सलाह दी। इसके साथ ही अन्य जलीय फसलों को उगाकर अतिरिक्त आय अर्जित करने का मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि जो किसान यह काम करना चाहते हैं, उन्हें कृषि और उद्यान विभाग का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसानों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन किसानों की शिकायत के निस्तारण के प्रति गंभीर है। इसलिए इसमें कोई भी लापरवाही न की जाए। किसानों के हित के लिए संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की किसानों को जानकारी देकर लाभान्वित करें। सीडीओ ने किसानों को अनुबंध के आधार पर कमल की खेती के विषय में बताते हुए कहा कि यह बेहद लाभप्रद काम है। जिससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन

उन्होंने उप निदेशक कृषि व जिला उद्यान अधिकारी को बीज एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि ग्राम पंचायतों के तालाब खाली पड़े रहते हैं, जिसमें जलीय खरपतवार जैसे जलकुंभी आदि उग आते हैं। तालाब देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। इच्छुक किसान इन तालाबों में कमल, मखाना व अन्य जलीय फसलों को उगाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने महिला किसानों को प्रेरित किया कि स्वयं सहायता समूह व एफपीओ बनाएं, जिससे शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह ने जलीय फसलों के संग अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार ने बताया कि जिले खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर ने बताया कि जिले में गन्ने का सर्वे हुआ है, उसमें यदि कोई सुधार करवाना हो तो किसान अपने क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक या गन्ना विभाग से संपर्क कर सकते हैं। वरिष्ठ तकनीकी सहायक अतुल कुमार अवस्थी ने किसानों को कमल की खेती का प्रशिक्षण दिया।


बीते माह की पांच शिकायतों का नहीं हो सका निस्तारण
किसान दिवस में अधिकांश शिकायतें विद्युत विभाग से संबंधित थी। जिला कृषि अधिकारी ने बीते माह के किसान दिवस की बैठक में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी। जिसमें 16 शिकायतों के सापेक्ष 11 शिकायतों का निस्तारण हो पाया है। सीडीओ ने शेष मामलों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed