{"_id":"68d794e31583a3a6e20cb128","slug":"farmer-murdered-by-slitting-throat-in-sitapur-body-found-in-drain-police-investigating-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गला रेतकर किसान की हत्या, नाले में पड़ी मिली लाश; पास में पड़ा था चाकू... टार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गला रेतकर किसान की हत्या, नाले में पड़ी मिली लाश; पास में पड़ा था चाकू... टार्च
Sat, 27 Sep 2025 01:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Sep 2025 01:10 PM IST
सार
सीतापुर में गला रेतकर किसान की हत्या कर दी गई। उसकी लाश नाले में पड़ी मिली। पास में चाकू और टार्च पड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
यूपी के सीतापुर में शुक्रवार की रात गला रेतकर किसान की हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव नाले में पड़ा मिला। खबर मिली तो बेटियां बिलख उठीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना थानगांव थाना क्षेत्र के रंडा कोडर ग्राम पंचायत के मजरा लोधनपुरवा गांव की है। गांव निवासी रूप लाल (45) की हत्या हुई है। शव क्षेत्र के ही बैजवारी गांव के पास एक नाले में पड़ा मिला। पास में चाकू, टार्च और पैसे पड़े मिले हैं। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
बताया गया कि रूपलाल के माता-पिता और पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। वह दो बेटियों के साथ गांव में रहता था। उसका बेटा गांव के बाहर रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन