फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer injured in tiger attack

Sitapur News: बाघ के हमले में किसान जख्मी

Fri, 02 May 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in tiger attack
लहरपुर (सीतापुर)। निबौरी गांव में बाघ ने एक किसान पर हमला कर दिया। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की।जंगली जानवर के हमले से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

निबौरी गांव निवासी रामशरण बृहस्पतिवार को खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान बाघ ने उन पर पीछे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, बाघ के हमले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। आननफानन घायल रामशरण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे संदीप, कुलदीप, प्रदीप, रामजीवन व रामसेवक ने बताया कि हम लोग रामशरण के साथ खेत में पानी लगा रहे थे, तभी अचानक बाघ ने पीछे से हमला कर दिया। सभी लोग शोर मचाकर वहां से भागे। प्रधान तीरथ राज, बीडीसी कमलेश कुमार, अरुण गुप्ता, लक्ष्मीकांत, श्यामसुंदर आदि ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। कहा कि लोग कई दिनों से क्षेत्र में बाघ के मौजूद होने की बात कह रहे हैं लेकिन अधिकारी सिर्फ पगचिह्नों की जांच तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर कॉम्बिंग की। अस्पताल पहुंचे वन विभाग के एसडीओ विकास यादव, क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक सिंह ने मौजूद ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। एसडीओ विकास यादव ने सभी किसानों को आश्वस्त किया कि जंगली जानवर को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed