फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer injured in jackal attack, head and face scratched

Sitapur News: सियार के हमले में किसान जख्मी, सिर व चेहरा नोचा

Fri, 27 Feb 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured in jackal attack, head and face scratched
जख्मी सीताराम।
सीतापुर। संदना के रालामऊ गांव में शुक्रवार सुबह खेतों की निगरानी करने गए किसान सीताराम (30) पर सियार ने अचानक हमला कर दिया। जंगली जानवर के हमले में किसान के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। एक आंख भी बुरी तरह चोटिल हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण एकजुट हुए तो सियार खेतों की ओर भाग गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



रालामऊ निवासी सीताराम (30) शुक्रवार सुबह अपने खेत गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सियार ने पीछे से अचानक उन पर हमला कर दिया। सियार ने सीताराम के चेहरे और सिर को निशाना बनाकर बुरी तरह नोचा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी लेकर मौके पर दौड़ पड़े तो सियार खेतों की ओर भाग गया। आननफानन सीताराम को सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आंख अस्पताल रेफर कर दिया। आंख अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार सियार के हमले में आंख में गहरी चोट लगी है। इस कारण एक आंख की रोशनी प्रभावित होने की आशंका है। गोंदलामऊ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने बताया कि सीताराम को प्राथमिक उपचार के बाद आंख अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



फूलमती व रामजीवन को भी सियार ने नोचा
रालामऊ निवासी फूलमती ने बताया कि वह अपने खेतों में काम कर रही थीं। इस दौरान उन पर भी सियार ने हमला कर दिया। बताया कि सियार सबसे पहले उनके सिर की ओर लपका और माथे पर काट लिया। जब छुड़ाने का प्रयास किया तो सियार ने हाथों में काट लिया। इसी तरह गांव के रामजीवन को भी सियार ने हाथों में काट लिया। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से सियार के हमले बढ़े हैं। इस वजह से खेतों की ओर जाने में डर लगता है। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग क्षेत्र में गश्त बढ़ाए और सियारों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed