{"_id":"668c5f9039956b6c080c2794","slug":"farmer-falls-into-water-filled-pit-after-slipping-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1055-115958-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिरा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिरा किसान, मौत
Tue, 09 Jul 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में मौके पर जमा भीड़।
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में मजदूरों के लिए नाश्ता लेकर जा रहे किसान का पैर फिसल गया। जिससे गहरे गड्ढे में डूबकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कचनार चौकी क्षेत्र के पीतपुर निवासी किसान हरदयान (50) सोमवार को दोपहर में खेतों में काम कर रहे मजदूरों के लिए नाश्ता लेकर जा रहे थे। वह एक कच्चे रास्ते से जा रहे थे। इस दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे गड्ढे में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पीतपुर अब्दीपुर जाने के कच्चे रास्ते के दोनों तरफ मिट्टी खोद कर निकाली गई है। जिससे दोनों ओर गड्ढे हो गए हैं। मूसलाधार बारिश की वजह से दोनों ओर के गड्ढों में पानी भर गया है। जलभराव अधिक होने के चलते रास्ते के ऊपर भी पानी जमा था। इसलिए रास्ता स्पष्ट नजर नहीं आता है। अंदाजे से ही लोग इसी पानी भरे रास्ते का प्रयोग करते हैं।
दोपहर में हरदयाल भी इसी रास्ते से होकर अपने खेत की ओर जा रहे थे। अचानक से पैर फिसल गया और यह हादसा हो गया। इंस्पेक्टर विमल गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।