{"_id":"626ae66494c94930a329ef01","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-lko628292533","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। खेत की रखवाली के लिए मचान पर सो रहे एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गौरीशंकर पुरवा निवासी परशुराम (30) गेहूं की फसल कटने के बाद भूसे की रखवाली के लिए बुधवार रात खेत में ही सो गया था। गुरुवार सुबह लोगों ने देखा कि परशुराम मृत अवस्था में पड़ा था। उसकी नाक से खून बह रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खेत में मचान पूरी तरह से जला हुआ था।
मृतक के पिता बैद्यनाथ ने अपने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ जितेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि मृतक के शरीर में देखने पर कोई चोट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।