{"_id":"6150b7188ebc3e097d7e1ba9","slug":"farmer-dies-in-bull-attack-sitapur-news-lko597407119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में किसान की मौत
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के तिहार गासं्व के निवासी मुनीजर अवस्थी (60) रविवार दोपहर गांव के बाहर अपने खेत की आवारा पशुओं से रखवाली करने गए थे। किसान खेत की रखवाली कर रहा था। इस बीच जानवरों का झुंड खेत में घुस गया। किसान ने जानवरों को खेत से भगाने की कोशिश की, इसी बीच एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। किसान ने सांड़ से खुद को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
सांड़ ने कई बार उन पर वार कर दिया। घटना को देखकर पास के खेत पर काम कर रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सांड़ के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।