फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farm was flooded, now the bread crisis

बाढ़ लील गई खेत, अब रोटी का संकट

Thu, 10 Sep 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farm was flooded, now the bread crisis
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। इस साल आई भीषण बाढ़ ने तबाही की नई इबारत दर्ज करा दी है। इलाके में सैकड़ों लोगों के घर व खेत बाढ़ लील गई। हालात सुधरने पर बाढ़ पीड़ित अब गांव लौटने लगे हैं लेकिन अपना सब कुछ गंवाने वाले इन ग्रामीणों के सामने गुजर-बसर करने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी की तलहटी में बसे अखरी, अंगरौरा व शुकुलपुरवा ग्राम पंचायतों के बाशिंदों की जीविका का मुख्य साधन खेती-किसानी ही है। बाढ़ में सबसे अधिक प्रभावित इसी गांव के लोग हुए हैं। अधिकांश लोगों के घर व खेत कटान की जद में आकर सरयू में समा गए। इनके सामने अपनी बिखरी जिंदगी को समेटकर नए सिरे से शुरुआत करने की चुनौती है। जिन लोगों के खेत कटने से बच गए, उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। बाढ़ में खेत महीने भर तक डूबे रहे। पानी हटने पर खेतों में तीन से चार फीट तक रेत जमी नजर आ रही है। रेत में दबकर फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। सरकारी मदद अभी तक मिली नहीं है। बाढ़ पीड़ितों को अब रोजी-रोटी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

कटान में चली गई जमीन
ब्लॉक रामपुर मथुरा के अंगरौरा में रहने वाला चंदन अपनी दो एकड़ जमीन पर खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बाढ़ में उसकी सारी जमीन कटान की भेंट चढ़ गई। अब दस सदस्यों के परिवार की जीविका चलाने का संकट खड़ा हुआ है। अभी तक इन्हें कोई सरकारी सहायता भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का कैसे होगा गुजारा
सरयू की बाढ़ अंगरौरा निवासी रामू तिवारी की सात बीघा कृषि योग्य भूमि लील गई। खेती से ही रामू के परिवार का गुजारा होता था। अब इनके पास महज तीन बीघा खेती बची है। परिवार के सात सदस्यों की गुजर-बसर कैसे होगा, यह सवाल इनके लिए चुनौती बना हुआ है। सरकारी सहायता अभी मिल नहीं पाई है।

जिनके घर कटान में नष्ट हो गए हैं, उनके लिए आवासीय भूमि की तलाश की जा रही है। कृषि भूमि कटान का सर्वे कराकर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों के जीवनयापन के लिए संबंधित गांवों में होने वाले मनरेगा कार्यों में उन्हें प्राथमिकता पर काम दिलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
- प्यारेलाल मौर्य, एसडीएम महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed