{"_id":"69a9d3ce18db26da040ebeb7","slug":"facilities-will-increase-in-smart-classes-and-ict-lab-sitapur-news-c-102-1-slko1037-151290-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: स्मार्ट क्लासेज व आईसीटी लैब में बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: स्मार्ट क्लासेज व आईसीटी लैब में बढ़ेंगी सुविधाएं
Fri, 06 Mar 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 472 परिषदीय विद्यालयों में चल रही स्मार्ट क्लासेज की सुविधाओं में इजाफा होगा। शासन ने सुविधाएं बढ़ाने के लिए 1.62 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। आईसीटी लैब के लिए 3.13 करोड़ रुपये दिए हैं। बीएसए को मानक के अनुसार सामग्री खरीदने के निर्देश दिए हैं।
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) लैब विद्यालयों में स्थापित एक आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला है। यहां कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्ट बोर्ड, और डिजिटल टूल्स के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक डिजिटल शिक्षा प्रदान की जाती है।
इसका उद्देश्य छात्रों में तकनीकी कौशल विकसित करना, इंटरैक्टिव लर्निंग को बढ़ावा देना और उन्हें भविष्य की डिजिटल कार्य बल के लिए तैयार करना है। इसका उद्देश्य छात्रों को कंप्यूटर साक्षरता, कोडिंग, और अन्य डिजिटल कौशल (जैसे एक्सेल, वर्ड) सिखाना और शिक्षा को रुचिकर बनाना। वहीं, विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लासेज चल रही है।
विज्ञापन
इसके जरिये नौनिहालों को बेहतर तरीके से शिक्षा दी जा रही है। अब इन सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। 472 परिषदीय विद्यालयों में चल रही क्लासेज में उपकरण बढ़ाए जाएंगे। साथ ही बेहतर इंटरनेट की कनेक्टिविटी की जाएगी। इन पर 1.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, आईसीटी लैब में 3.13 करोड़ से बेहतर संसाधन उपलब्ध करवाएं जाएंगे।
ये खरीदे जाएंगे उपकरण
कंप्यूटर/लैपटॉप/थिन क्लाइंट, 1 सर्वर, प्रोजेक्टर/एलसीडी स्क्रीन, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट कनेक्टिविटी (ब्रॉडबैंड) और यूपीएस।
जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
शासन की तरफ से बजट दिया गया है। मानकों व जरूरत के अनुसार उपकरण खरीदने की जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए