फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   eye donation

नेत्रदानी सुमन व राजेश ने चार के जीवन में भरा उजाला

Mon, 06 Jan 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
eye donation
सीतापुर। शहर की दो नेत्रदानियों ने चार जरूरतमंदों के जीवन में उजियारा भर दिया। ये अब उनकी आंखों से दुनिया देख सकेंगे। सक्षम संस्था ने शहर में दो नेत्रदानी महिलाओं का नेत्रदान कराया। डॉक्टरों की टीमों ने ऑपरेशन से इनकी कार्निया सुरक्षित रख ली हैं। संस्था का 202 व 203वां नेत्रदान है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास निवासी राजेश कुमारी (80) वर्ष पत्नी शिव सरन लाल की रविवार रात को मृत्यु हो गई। निधन का समाचार मिलते ही समाजसेवी शक्ति सेठी ने उनके पुत्र राजीव सक्सेना व संजीव सक्सेना से बात कर नेत्रदान करवाने के लिए उन्हें तैयार करवाया।
विज्ञापन

सक्षम की टीम ने आंख अस्पताल से नेत्रदान के लिए डॉक्टरों की टीम गठित करवाई। बाद में उनके आवास पर जाकर ऑपरेशन से दोनों कार्निया नेत्रबैंक में सुरक्षित रखवाई। इसी प्रकार शहर के नई बस्ती निवासी सुमन अग्रवाल (65) वर्ष पत्नी मंगतू राम अग्रवाल का भी रात में निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्षम संस्था के संदीप भरतिया, मुकेश अग्रवाल, सुभाष अग्निहोत्री, विकास व अक्षत ने उनके पुत्र संजीव अग्रवाल से बात कर नेत्रदान करवाने का आग्रह किया। अनुमति मिलने पर आंख अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने नई बस्ती जाकर उनकी दोनों कार्निया सुरक्षित कर ली।
समाजसेवी शक्ति सेठी ने परिवार को धन्यवाद करते हुए कहा कि धन्य है यह दान जो जाते-जाते दो नेत्रहीनों को संसार देखने का अमूल्य अवसर प्रदान करता है। कहा कि सक्षम संस्था ने जो शुरूआत सीतापुर में की है, उसको सभी लोग मिलकर आगे बढ़ाएं तथा जन-जन को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित करें।

आंख अस्पताल की सीएमओ डॉ. मधु भदौरिया ने बताया कि आने वाले समय में एक व्यक्ति से चार लोगों को रोशनी प्रदान की जा सकेगी। अध्यक्ष संदीप भरतिया, महामंत्री मुकेश अग्रवाल व मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा 202 व 203वां नेत्रदान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed