फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Turned a 2,000 bill into 1.44 lakh

Sitapur News: दो हजार के बिल को बना दिया 1.44 लाख

Sat, 31 Oct 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Turned a 2,000 bill into 1.44 lakh
सीतापुर। मैम, जुलाई में मेरा बिजली का बिल 2,348 रुपये आया था, लेकिन दो किलोवाट के कनेक्शन पर अक्तूबर तक 1,44,662 रुपये का बिल बना दिया गया। इससे मानसिक उत्पीड़न हो रहा है... कृपया मेरी मदद कीजिए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन से जुड़ी महिला उपभोक्ता अंजना वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी के सामने यह समस्या रखी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहीं सीडीओ ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अन्य व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं उठाकर उनके निस्तारण की मांग की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने लखीमपुर ओवरब्रिज से सीतापुर आने वाले वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने कट से हादसों की आशंका जताई। उन्होंने इस कट को नोएडा की तर्ज पर यू-शेप में विकसित कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


उन्होंने भारत पेट्रोलियम की पीएनजी गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्या भी उठाई। बताया कि बिना पूर्व सूचना के गैस आपूर्ति संबंधी नोटिस भेजे जा रहे हैं, जबकि संबंधित स्थान पर अभी पाइपलाइन भी नहीं बिछाई गई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। शुभ लगन शोरूम के पास बड़े डाकघर में विद्युत कनेक्शन के लिए आई सीटी-पीटी मशीन तीन महीने से रखे होने का मामला भी उठाया गया। सीडीओ ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापारी गोपाल दारुका, अरविंद चौरसिया, मनीष मिश्रा, रिंकू, रामगुलाम, राजू, शमी अख्तर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed