{"_id":"70428f547eb3ac882bee945bd4303715","slug":"explosion-in-distillery-worker-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्टिलरी में विस्फोट, मजदूर के चीथड़े उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्टिलरी में विस्फोट, मजदूर के चीथड़े उड़े
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्फोट के बाद लगी आग से अल्कोहल, एथनॉल व रेस्टीस्प्रिट से भरे तीन टैंक फट गए। सीतापुर, लखीमपुर व लखनऊ की दमकल टीमों ने सात घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मौके पर मजदूरों के परिवारीजन सहित हजारों की संख्या में लोग एकत्र हैं। घटना से करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हरगांव की दि-अवध शुगर मिल की सुर्जीपारा गांव के पास डिस्टिलरी यूनिट लगी है। शनिवार दोपहर करीब ड़ेढ बजे डिस्टिलरी के टैंक नंबर आठ में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग फैक्ट्री की तरफ दौड़े। इस बीच, तीन धमाकों के साथ अल्कोहल, एथनॉल व रेस्टीस्प्रिट के टैंक भी आग के गोले में तब्दील हो गए।
विज्ञापन
फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक जान बचाकर भागे, लेकिन टैैंकों के आसपास मौजूद लोगों का पता नहीं चला। एक मजूदर आदित्य यादव के शरीर के अवशेष मिले हैं। खबर लगते ही एसपी, एडीएम, कई सीओ व थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एडीएम सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि घटना स्थल पर प्रशासनिक व पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।