{"_id":"6341c76f5945367fa66c753c","slug":"existence-of-28-gram-panchayats-will-end-after-border-expansion-sitapur-news-lko65197247","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विस्तार बाद खत्म होगा 28 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विस्तार बाद खत्म होगा 28 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। तीन निकायों में शामिल की गई 28 ग्राम पंचायतों का अगले वित्तीय साल में अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। निकायों के सीमा विस्तार से प्रभावित ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त होने के साथ उनका पुनर्गठन कर नई ग्राम पंचायतों की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसे लेकर पंचायत विभाग तैयारी करने में जुट गया है। इसी के तहत डीपीआरओ ने तीन ब्लॉक के बीडीओ से संबंधित ग्राम पंचायतों का लेखा जोखा मांगा गया है।
नगर पालिका परिषद सीतापुर सहित अन्य कई निकायों का सीमा विस्तार किया गया है। इससे तमाम ग्राम पंचायतों की आबादी और जमीन संबंधित निकाय में शामिल किए गए हैं। इससे तमाम ग्राम पंचायतें प्रभावित हुई है। इस संबंध में शासन ने पंचायत चुनाव 2021 के बाद निकायों के सीमा विस्तार से प्रभावित ग्राम पंचायतों के संबंध में डी-नोटिफिकेशन के माध्यम से ग्राम पंचायतों की अधिसूचना जारी कर इससे जुड़े आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि सीतापुर नगर पालिका में खैैराबाद, एलिया और परसेंडी ब्लॉक की शामिल करीब 18 ग्राम पंचायतों से संबंधित सूचना वहां के बीडीओ से मांगी गई है। इसके पूर्व महमूदाबाद और महोली निकाय सीमा विस्तार में शामिल 11 ग्राम पंचायतों की सूचना भेजा जा चुकी है।
विज्ञापन
निकाय क्षेत्र में शामिल हुई ग्राम पंचायतें
नगर पंचायत महोली में ग्राम पंचायत अढ़ौरी, अढ़ौरा, भिरिया, गुजिया कंचनपुर, महोली देहात शामिल की गई है। इसी प्रकार नगर पालिका महमूदाबाद में ग्राम पंचायत सुकईपुर, चतुराबेहड़, इचौली, गुलरामऊ, लैलकलां, मालसरांय शामिल की गई हैं। सीतापुर नगर पालिका के सीमा विस्तार का कार्य चल रहा है। इसमें तीन ब्लॉकों की करीब 18 ग्राम पंचायतें शामिल होगी।