फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Examination centers for girls were made 14 km away in Sitapur

Sitapur News: सीतापुर में 14 किमी दूर तक बना दिए बालिकाओं के परीक्षा केंद्र

Tue, 12 Nov 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 12 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Examination centers for girls were made 14 km away in Sitapur
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के अनंतिम रूप से 159 परीक्षा केंद्र तय कर दिए गए है, लेकिन केंद्र निर्धारण में मानक का ध्यान नहीं रखा गया है। बालिकाओं का परीक्षा केंद्र 10 से 14 किलोमीटर दूर बना दिया गया है। वहीं, कई वर्षों से बन रहे परीक्षा केंद्र को इस बार सूची से बाहर कर दिया गया है। नये परीक्षा केंद्रों को मौका दिया गया है। राजकीय इंटर कॉलेजों पर भरोसा अधिक जताया गया है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत 432 इंटर कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इस बार इन सभी ने अपने कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए आवेदन किया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलवार एसडीएम ने सभी कॉलेजों की सुविधाओं को परखा था। डीआईओएस ने एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन कॉलेजों की सूचना अपलोड कर दी थी। इस जानकारी के आधार पर शासन ने जिले में 159 परीक्षा केंद्र अनंतिम रूप से तय कर दिए हैं, लेकिन केंद्र निर्धारण में बहुत ही खामियां उजागर हुई हैं। अमर उजाला ने केंद्र निर्धारण की रियलटी परखी तो पाया कि इनमें दूरी का ध्यान ही नहीं रखा गया है। बालिकाओं का परीक्षा केंद्र अधिकतम पांच किलोमीटर तक होना चाहिए, लेकिन इस बार इसे 10 से 14 किलोमीटर दूर बना दिया गया है। इसी तरह कई वर्षो से बन रहे परीक्षा केंद्रों इस बार सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


88 छात्राएं तय करेंगी लंबी दूरी

रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम गोंडा देवरिया स्थित बाबा बालकराम इंटर कॉलेज को 2010 से लगातार परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। इस वर्ष इसे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। यहां की हाईस्कूल की 52 व इंटरमीडिएट की 36 छात्राओं का परीक्षा केंद्र 14 किमी दूर रामपुर मथुरा स्थित महेंद्र कुमार शास्त्री इंटर कॉलेज में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 किलोमीटर दूर बना दिया केंद्र

जय भारत शिक्षा निकेतन बसावनपुर सेमरी चौराहा की हाईस्कूल की 47 व इंटरमीडिएट की 47 छात्राओं का परीक्षा केंद्र मानक को ताख पर रखते हुए 12 किमी दूर राजकीय इंटर कॉलेज लैलखुर्द को बनाया गया है। यह विद्यालय दुर्गम भौगोलिक स्थान पर स्थित है। यहां आना जाना भी अत्यंत कठिन है।

13 परीक्षा केंद्र बढ़े

यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछले साल जिले में 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 159 हो गई है। यानि इस बार 13 केंद्र बढ़ाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 95 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।



14 तक करें आपत्ति

प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर यदि किसी प्रधानाचार्य को कोई आपत्ति है तो वह 14 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकता है। इस आपत्ति का तीन दिन में निस्तारण कर दिया जाएगा। उसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। -राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed