{"_id":"60d4cbed8ebc3e323068dbc5","slug":"everyone-will-get-the-vaccine-in-two-months-sitapur-news-lko5839937128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने में सभी के लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने में सभी के लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका पर स्वास्थ्य महकमे ने इससे निपटने के लिए बेहतर रणनीति तैयार कर ली है। लहर से पहले पूरे जिले में सौ फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन हो जाएगा। एक ब्लॉक को 24 दिन में कवर किया जाएगा। 12-12 क्लस्टर के हिसाब से टीकाकरण होगा। पहला चरण जुलाई में उन गांवों में टीकाकरण होगा, जहां पर लोग आसानी से टीका लगवाएंगे।
जिन गांवों में कम लोग जागरूक होंगे, वहां पर जागरूकता अभियान चलाकर दूसरे चरण यानी अगस्त में टीकाकरण किया जाएगा। अगस्त में सौ फीसदी टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने की रूपरेखा तय कर ली गई है। इस अभियान से पहले पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर 30 जून तक छह ब्लॉकों में अभियान चल रहा है।
कोरोना की दो लहर आ चुकी है। पहली लहर से जिले को कोई खास नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन दूसरी लहर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। अब दो माह बाद तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। सीएमओ का कहना है कि इससे निपटने के लिए सबसे अच्छा तरीका वैक्सीनेशन है। अगर हम लोग वैक्सीनेशन करवा लेंगे तो इस लहर से निपटना बहुत आसान होगा। इसको देखते हुए जिले में दो माह के अंदर संपूर्ण टीकाकरण की प्लानिंग की गई है।
विज्ञापन
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि एक जुलाई से पूरे जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से शुरू किया जाएगा। जिले में 19 ब्लॉक व एक सीतापुर शहरी क्षेत्र है। एक ब्लॉक में 12-12 क्लस्टर बनाए गए है। एक क्लस्टर दो चरणों में काम करेगा। 24 दिन में एक ब्लॉक को पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई में पहला चरण शुरू होगा।
इस चरण में उन गांवों, मोहल्लों को शामिल किया जाएगा, जहां पर लोग जागरूक हैं, आसानी से टीकाकरण करवा रहे है। उसके बाद अगस्त में उन गांवों को शामिल किया जाएगा, जहां पर टीकाकरण के प्रति लोगों की कम रुचि होगी। पहले यहां पर टीमें जाकर जागरूक करेंगी। उसके बाद उनका टीकाकरण करवाया जाएगा। इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी, लेखपाल व शिक्षकों की मदद ली जाएगी।
अगस्त माह के अंत तक जिले में संपूर्ण टीकाकरण पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अभियान में कोई खामी न आए, इसके लिए पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर कसमंडा, सिधौली, मछरेहटा, मिश्रिख, परसेंडी व लहरपुर विकासखंड में अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में यह परखा जा रहा है कि टीकाकरण के दौरान कौन-कौन सी खामियां आ रही हैं। इन खामियां को चिह्नित करते हुए एक जुलाई से इन्हें दूर करते हुए अभियान चलेगा।
खत्म होगी स्लॉट बुकिंग
एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया एक जुलाई से स्लॉट बुकिंग समाप्त हो जाएगी। नियर टू होम की तर्ज पर टीकाकरण होगा। प्रत्येक गांव व मोहल्ले में टीमें पहुंचने लगेंगी। इससे लोग बिना बुकिंग कराए ही केंद्र पर जाकर टीकाकरण करवा सकते है। पहले से ही टीकाकरण का स्थान व तिथि निर्धारित करते हुए उसे प्रचारित किया जाएगा।
वहां पर जाकर कोई भी टीकाकरण करवा सकता है। आशा व एएनएम वहीं पर पंजीकरण करते हुए तत्काल टीकाकरण करवाएंगी। शहर में 10 से 12 टीमें लगेंगी। ये मोहल्लेवार जाकर लोगों का टीकाकरण करेंगी। इसके लिए कोविन एप पर पहले से पंजीकरण कराने की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।
आयु वर्ग की भी समाप्त होगी बाध्यता
एसीएमओ ने बताया अभी तक 18 प्लस, 45 से 60 व 44 से कम आयु वर्गों में तीन चरणों में टीकाकरण हो रहा है। एक जुलाई से यह भी व्यवस्था समाप्त हो रही है। केवल 18 प्लस की काउंटिंग होगी। किसी भी केंद्र पर जाकर 18 प्लस होने पर टीकाकरण करवा सकते है। टीकाकरण केंद्र पर चिकित्सा निगरानी के लिए टीम भी मौजूद रहेंगी। अगर टीकाकरण के बाद कोई प्रतिकूल असर होता है तो मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पर तत्काल भर्ती कराया जाएगा।
अब तक हुआ टीकाकरण
जनपद में अब तक 2,98,024 लोगों को टीका लगवा जा चुका है। इसमें 13,837 हेल्थ केयर वर्कर, 13,716 फ्रंट लाइन वर्कर, 2,16,947 45 बरस से अधिक, 18 प्लस के 53,524 लोगों को टीका लग चुका है। 2,98,024 को पहली डोज व 55198 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
एक जुलाई से जिले के सभी ब्लॉक व शहर में टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी है। जुलाई व अगस्त माह में सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ