फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Even after spending lakhs, hand pumps are dry and not providing water.

Sitapur News: लाखों खर्च, के बाद भी हैंडपंप सूखे, नहीं दे रहे पानी

Thu, 30 May 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 30 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Even after spending lakhs, hand pumps are dry and not providing water.
रामपुर मथुरा के मझिगवां में खराब हैंडपंप को दिखाती महिला। 
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। भीषण गर्मी में जहां पानी की खपत बढ़ गई है, वहीं गांवों में लगे अधिकतर हैंडपंप सूखे पड़े हैं। यह हाल तब है जब हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। रामपुर मथुरा विकास खंड की ग्राम पंचायत मझिगवां में चार साल में 11 हैंडपंपों के रिबोर व मरम्मत पर 4,82,440 रुपये खर्च कर दिए गए हैं। बावजूद इसके हैंडपंप पानी नहीं दे रहे। वहीं, ग्राम पंचायत कलुआपुर में 12 हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर के नाम पर अप्रैल में 70 हजार रुपये से अधिक खर्च कर दिए गए। इसके बाद भी गांव में सिर्फ दो हैंडपंप ही पानी दे रहे हैं। भीषण गर्मी में पेयजल के लिए ग्रामीण भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कलुआपुर में 12 हैंडपंप लगे हैं। रिबोर व मरम्मत के नाम पर गत अप्रैल माह में 63 हजार रुपये और 15वें वित्त से 18,500 रुपये खर्च किए गए। इसके बाद भी गांव में सिर्फ दो हैंडपंप ही पानी दे रहे हैं। ग्राम पंचायत के मजरा बरहिया के बुद्धा, शंकर, रामबिजय ने बताया कि गांव में एक हैंडपंप लगा था। वह भी कई वर्षों से खराब था। प्रधान ने एक साल पहले उखड़वा कर खलिहान में लगवा दिया, वहां भी पानी नहीं दे रहा है। कोटेदार पन्नालाल के दरवाजे पर लगा हैंडपंप डेढ़ वर्ष से खराब पड़ा है। सामुदायिक शौचालय के पास लगा हैंडपंप तीन वर्ष से खराब पड़ा है।
विज्ञापन

परम गोंडा में शिवराम के घर के पास लगा हैंडपंप लगभग आठ माह से खराब पड़ा है। कलुआपुर में मेवालाल के दरवाजे पर लगा वर्षों से खराब हैंडपंप पर कंडों का ढेर लगा है। गुड्डू ड्राइवर के दरवाजे पर आठ माह से हैंडपंप खराब पड़ा है। श्याम किशोर ने बताया कि मेरे दरवाजे पर लगा हैंडपंप गंदा व बदबूदार पानी देता है। वहीं, प्रधान तेजबहादुर का दावा है कि 12 हैंडपंपों में से केवल एक या दो खराब हैं। सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। प्रधान के कहने के अनुसार मैंने पेमेंट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 हैंडपंपों पर 4.82 लाख खर्च, सात अब भी खराब
मझिगवां ग्राम पंचायत में 11 हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर पर चार साल में 4,82,440 रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके सात हैंडपंप ही पानी नहीं दे रहे हैं। बाबादीन ने बताया कि मेरे दरवाजे पर लगा हैंडपंप एक वर्ष से व नवल किशोर ने बताया कि उनके दरवाजे पर लगा हैंडपंप छह माह से खराब पड़ा है। स्वामी दयाल ने बताया कि उनके यहां लगा हैंडपंप गंदा व बदबूदार पानी देता है। अमर सिंह व ओम प्रकाश के दरवाजे पर लगा हैंडपंप व प्राथमिक विद्यालय मौर्यनगर में लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है।

जिलेदार ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के पास लगा हैंडपंप भी खराब है। ग्रामीणों ने बताया कि अंबिका प्रसाद के प्रधान बनने के बाद चार हैंडपंप रिबोर कराए गए, अन्य की मरम्मत करवाई गई। इसके बावजूद भी हम लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।



जांच कराई जाएगी
हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर के बाद भी पानी नहीं निकलने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।
- संदीप कुमार, बीडीओ रामपुर मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed