फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Even after 83 days, the forest department failed to catch the tigress, and her paw prints were found again

Sitapur News: 83 दिन बाद भी बाघिन को पकड़ने में वन विभाग नाकाम, फिर मिले पगचिह्न

Sat, 10 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Even after 83 days, the forest department failed to catch the tigress, and her paw prints were found again
संदना इलाके में कॉ​म्बिंग करती वन विभाग की टीम।
संदना। क्षेत्र में दहशत का पर्याय बनी बाघिन को पकड़ने में वन विभाग 83 दिन बाद भी नाकाम है। शुक्रवार को रसूलवा और इमली पुरवा के आसपास बाघिन के पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में फिर दहशत फैल गई। वन विभाग की टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। संभावित ठिकानों पर पिंजरे लगाए गए हैं और पड़वा बांधकर बाघिन को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन


करीब 83 दिन पहले रसूलवा के पास बाघिन ने कमल किशोर पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद से वन विभाग की टीमें इलाके में उसकी तलाश कर रही हैं। बाघिन अब तक तीन पड़वों को भी निशाना बना चुकी है। शुक्रवार को रसूलवा के पास दोबारा पड़वा बांधकर निगरानी शुरू की गई। पगचिह्न मिलने के बाद टीम उसकी गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


खेतों में जाने से डर रहे किसान
बाघिन की दहशत से ग्रामीणों की दिनचर्या और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। लोग अकेले खेतों में जाने से बच रहे हैं। फसल की रखवाली करने, खेतों का जायजा लेने और पशुओं के लिए चारा लाने में भी खतरा महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खरीफ की फसल का करीब तीन महीने का समय बीत चुका है, लेकिन बाघिन पकड़ी नहीं जा सकी है। इससे खेती के काम प्रभावित हो रहे हैं और फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द बाघिन को पकड़कर उन्हें भयमुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार कांबिंग कर रही टीमें
मिश्रिख वन रेंज के रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि बाघिन की तलाश में वन विभाग की टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। संभावित स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं और पड़वा बांधकर निगरानी की जा रही है। बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed