{"_id":"6197ef4bd97a9d68a2432500","slug":"establishment-of-industry-in-the-district-for-employment-of-youth-sitapur-news-lko605203561","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को रोजगार के लिए जिले में लगे उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को रोजगार के लिए जिले में लगे उद्योग
विज्ञापन
सीतापुर। चाय पर चर्चा और महिलाओं से बातचीत के बाद ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ युवाओं के बीच दोपहर दो बजे के करीब पहुंचा। शहर के मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने शिरकत की। युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में रोजगार, शिक्षा, खेल और विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कई युवाओं ने वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए तो किसी ने कहा कि सीतापुर पहले से बेहतर हुआ है।
ताइक्वांडो खिलाड़ी स्वर्णिम शुक्ला ने कहा कि पहले इतनी सुविधाएं नहीं थीं लेकिन इस सरकार में खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलती हैं। हॉकी और ताइक्वांडो के कोच भी हैं। अच्छे इक्विपमेंट्स मिलते हैं। एनसीसी के छात्र उदयवीर सिंह ने कहा कि अच्छी सुविधाएं हैं। उधर, हॉकी कोच विवेक सिंह ने वर्तमान सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यहां कोच की नियुक्तियां हो रही हैं लेकिन इनकी तादाद बढ़नी चाहिए। फुटबॉल खिलाड़ी सुमित यादव ने कहा कि यहां से सर्वाइव करना मुश्किल हो जाता है। यहां से लखनऊ फिर वहां राजनीति शुरू हो जाती है ...फिर सब बेकार हो जाता है।
युवाओं ने रोजगार और शिक्षा को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए। रामगोपाल ने कहा कि यहां उद्योग है ही नहीं, युवाओं को रोजगार कैसे मिले। सीतापुर में रोजगार के अन्य साधन भी नहीं हैं। सरकार से मांग है कि यहां उद्योग लगाए ताकि युवाओं को कम से कम रोजगार तो मिल सके। अमन प्रजापति वर्तमान सरकार से नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में रोजगार असंभव है। प्रभात अग्निहोत्री ने कहा कि कमियां तो हर पार्टी में होती हैं। सौ फीसदी कोई सही नहीं होता। इस सरकार की सबसे अच्छी बात यह है कि सबकी बात सुनी जाती है।
विज्ञापन
शिवम अवस्थी ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए जो वेकेंसी आती है, उसकी परीक्षा समय पर हो और उसके नतीजे भी समय पर आएं। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। एनटीपीसी की परीक्षा के अभी तक नतीजे नहीं आए हैं। बीडीओ परीक्षा के नतीजे आ गए लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। ऐसे में छात्रों के कॅरियर पर बुरा असर पड़ता है। अंकुर अवस्थी ने कहा कि सीतापुर में भी ‘अभ्युदय’ होना चाहिए। इसके लिए छात्रों को लखनऊ जाना पड़ता है। वहीं, युवाओं ने जाति आधारित आरक्षण को लेकर भी खुलकर बात की।
मनीष पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार बहुत अच्छी है। केंद्र और राज्य में सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन जिले में विकास नहीं दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कोच की वेकेंसी 16 साल से नहीं निकली है। वहीं, एक युवा ने कहा कि यहां की सड़कें तो बिल्कुल खराब है। अन्य युवाओं ने कहा कि वे विकास के मुद्दे को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे।