फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Entry of heavy vehicles remained closed for 12 hours in Biswan

Sitapur News: बिसवां में 12 घंटे तक भारी वाहनों का प्रवेश रहा बंद

Thu, 17 Oct 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 17 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles remained closed for 12 hours in Biswan
सीतापुर। बिसवां कस्बे में होने वाले भरत मिलाप, रावण दहन के आयोजन को लेकर बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से कस्बे की सीमा में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। इस कारण लोग परिवर्तित रूट से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। शुक्रवार सुबह मार्ग को दोबारा से खोला गया।
विज्ञापन

कस्बे में खैराबाद, महमूदाबाद, सिधौली, लहरपुर व रेउसा की तरफ से वाहन आते हैं। रावण दहन व भरत मिलाप एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाले जाने का कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित था।
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र के मुताबिक अत्यधिक संख्या में भीड़ इकट्ठा होने की आशंका पर शाम पांच बजे सीमा पर पुलिस बल तैनात कर बड़े वाहन जैसे कार, बस, ट्रक डाला आदि को रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह पांच बजे फिर से वाहनों को प्रवेश की अनुमति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण खैराबाद से महमूदाबाद जाने वाले वाहन चालक नेशनल हाईवे 30 से होकर गुजरे उन्होंने सिधौली से महमूदाबाद जाने वाले मार्ग का रुख किया। फिर थानगांव होते हुए रेउसा पहुंच पाए। वहीं लहरपुर जाने वाले लोग जिला मुख्यालय से हरगांव पहुंचे फिर भदफर होते हुए लहरपुर में प्रवेश किया।

हाईवे पर वाहनों की संख्या रही अधिक
बिसवां की ओर जिला मुख्यालय से जाने के लिए दो रास्ते हैं, एक रास्ता खैराबाद से मानपुर होते हुये बिसवां पहुंचता है। वहीं दूसरा रास्ता सिधौली से होकर जाता है। किसी को अगर सदरपुर, रेउसा, थानगांव जाना था, वह हाईवे से होकर गुजरे इसलिए हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक दिखाई दी। वहीं लहरपुर जाने वाले लोग हरगांव मार्ग पर दिखे।


देना पड़ा टोल का खर्चा
जो वाहन चालक सिधौली से होकर महमूदाबाद और रेउसा पहुंचे उनको 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी, वैसे जिला मुख्यालय से रेउसा 65 किलोमीटर ही पड़ता है। इसके साथ ही खैराबाद में वाहन चालकों को टोल भी चुकाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed