{"_id":"59b42f8d4f1c1bec7f8b5786","slug":"end-of-waiting-loan-waiver-certificate-will-be-given-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, कल मिलेगी कर्जमाफी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, कल मिलेगी कर्जमाफी की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के किसानों को सोमवार को कर्जमाफी की सौगात मिलेगी। पहले चरण में शहर की नवीन गल्ला मंडी में प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी 3500 किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र देंगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए 70 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को अफसरों ने गल्ला मंडी में लगाए जा रहे पंडाल व अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। एडीएम राकेश चंद्र शर्मा व सीडीओ अरविंद चौरसिया ने अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 11 सितंबर को जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी कर्जमाफी के पहले चरण में 3500 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम शहर की गल्लामंडी में होगा। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित 70 नोडल अफसर तैनात किए गए है। सीडीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि जनपद में 1 लाख 92 हजार 833 किसान कर्जमाफी के दायरे में हैं। पहले चरण में 28 हजार 332 किसानों को लाभान्वित होंगे। इसके लिए 11 सितंबर को सभी ब्लाकों से 3500 किसानों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
किसानों को लाने के लिए 20 बसों की व्यवस्था की गई है। प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सीएमओ डॉ धु्रवराज सिंह ने बताया कि आपात स्थित से निपटने के लिए दो फायर बिग्रेड की गाडिय़ां भी लगाई गई है।
कर्जमाफी के दायरे में आने के बाद भी 1 लाख 64 हजार 501 किसानों के प्रमाण पत्र बनने में पेंच फंस गया है। इन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नही हैं। जिला कृषि अधिकारी अखिलेशानंद पांडेय ने बताया कि जिन किसानों के खातो में आधार कार्ड लिंक नही है, उनके प्रमाणपत्र अभी तैयार नही हो पाए है। उन्होने सभी किसानो से अपने बैंक खाते आधार से लिंक कराने की बात कही है।