फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Emphasis given on cow based natural farming

Sitapur News: गाय आधारित प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर

Thu, 12 Feb 2026 08:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Feb 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Emphasis given on cow based natural farming
लहरपुर (सीतापुर)। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को ग्राम महमूदपुर व पतवारा में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिशिरकांत सिंह ने किसानों को रसायन-मुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए बताया कि वर्तमान समय में बढ़ती लागत और घटती मिट्टी की उर्वरता को देखते हुए प्राकृतिक खेती ही टिकाऊ कृषि का प्रभावी विकल्प है।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से गाय आधारित प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि देसी गाय के गोबर व गोमूत्र से तैयार जीवामृत, घन जीवामृत और बीजामृत मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की सक्रियता बढ़ाकर पौधों को प्राकृतिक पोषण प्रदान करते हैं, जिससे उत्पादन लागत घटती है और फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है। उन्होंने किसानों को फसल चक्र, फसल विविधीकरण, मिश्रित खेती तथा देसी पशुधन संवर्धन अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

खेत में मल्चिंग के प्रयोग से नमी संरक्षण, खरपतवार नियंत्रण तथा मिट्टी की संरचना में सुधार के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राकृतिक कीट-प्रबंधन के घरेलू व जैविक उपायों पर भी किसानों को प्रशिक्षित किया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि प्राकृतिक व गाय आधारित खेती न केवल किसानों की आय को स्थिर बनाती है, बल्कि मिट्टी, जल, पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह खेती पद्धति जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। इस दौरान राम गोपाल वर्मा, राज कुमार, योगेंद्र सिंह, सर्वेश, राम प्रमोद, हरिनाम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed