फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity was cut off in more than 30 localities

Sitapur News: 30 से अधिक मोहल्लों में गुल रही बिजली

Sat, 06 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 06 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off in more than 30 localities
सीतापुर। बिजली के जर्जर तारों व जंपर को बदलने की वजह से शनिवार को सिटी व हुसैनगंज शहरी उपकेंद्र से जुड़े 30 से अधिक मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न आने से पेयजल संकट गहरा गया। करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

सिटी उपकेंद्र से जुड़े रंपा टाॅकिज के पास बिजली के ताराें को बदला गया। इस वजह से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया गया। इससे रंपा टाॅकिज इलाका, वालदा काॅलोनी, मछली मंडी, घंटाघर व चूड़ी वाली गली में बिजली आपूर्ति ठप रही। हालांकि बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को कटौती की जानकारी पहले से ही दे दी थी। इसके बावजूद कई उपभोक्ता इस कटौती से बेखबर रहे। इससे इन्हें दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

उधर, हुसैनगंज शहरी उपकेंद्र में शनिवार को जंपर बदले गए। इससे सिटी थ्री फीडर, जेल रोड फीडर, कोएक्सिल व आवास विकास कॉलोनी फीडर दोपहर 12 से तीन बजे तक बंद रहे। इससे आवास विकास कॉलोनी ए ब्लॉक, कटेहली बाग, स्टेशन रोड, हुसैनगंज, ट्रांसपोर्ट, जेल रोड, नई बस्ती, आलम नगर, लक्ष्मी बाजार, होली नगर, साईं बाबा मंदिर रोड, मालगोदाम, लोहार बाग व ग्रीकगंज इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ रवि गौतम ने बताया कि मरम्मत का काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed