फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity theft was done by installing Katiya, FIR against 18

Sitapur News: कटिया लगाकर कर रहे थे बिजली चोरी, 18 पर एफआईआर

Thu, 08 Feb 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 08 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft was done by installing Katiya, FIR against 18
सीतापुर। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को अभियान चलाकर बिजली चोरी के 18 मामले पकड़े। सभी उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें सर्वाधिक मामले गोंदलामऊ उपकेंद्र के तहत पाए गए। इस उपकेंद्र के क्षेत्र में सात लोग बिजली चोरी करते मिले। जिसमें अधिकतर चोरी की बिजली से ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते पकड़े गए।
विज्ञापन

गोंदलामऊ उपकेंद्र क्षेत्र के कोडरी निवासी मायाराम एलटी पोल से डायरेक्ट कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले। उस बिजली से इनके ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज हो रही थी। वहीं, नयागांव निवासी रामलोटन मीटर का ढक्कन खोलकर इनकमिंग टीपी प्वाइंट पर लाल रंग की पीवीसी बांधकर ऑटो रिक्शा चार्ज करते पकड़े गए। इसी तरह जगदीशपुर निवासी रज्जक, नयागांव निवासी राजू, रामकिशोर, गुमटा निवासी गिरीश पाल व अन्य एलटी लाइन से कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए।
विज्ञापन

वहीं, मिश्रिख में 5, खैराबाद में 5 व मानपुर में 1 उपभोक्ता पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई। इसमें खैराबाद निवासी मुमताजुल हसन अपने कनेक्शन की केबल के अलावा दूसरी सिंगल फेज काली केबल से घर के पास लगे पोल से कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले। वहीं, महकमे की टीम ने हुसैनपुर के कसरैला गांव व खैराबाद में उपभोक्ताओं के मीटर घर से बाहर करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed