फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity in the city for up to 20 hours

शहर में 20 घंटे तक मिल रही बिजली

Sun, 30 Jun 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity in the city for up to 20 hours
सीतापुर। जिले की सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में जर्जर तार रोड़ा बने हुए है। कारण, जिले में करीब 1400 किलोमीटर जर्जर तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। ये तार दशकों से बिछे हुए है। इनकी क्षमता इतनी नहीं है कि यह लगातार पांच से छह घंटे आपूर्ति झेल पाए। इस वजह से रोजाना कहीं न कहीं पर फाल्ट हो जाती है।
विज्ञापन

शहर में रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में करीब तीन से चार घंटे बिजली गुल रहती है, जबकि यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है। पावर कॉर्पोरेशन का दावा है कि जिले में डिमांड के मुताबिक बिजली मिल रही है। जर्जर तारों ने पूरी तरह से आपूर्ति का खेल ही बिगाड़ दिया है। जिले में करीब 1400 किलोमीटर दशकों पुरानी जर्जर लाइन बिछी हुई है।
विज्ञापन

यह तार इतने अधिक पुराने है कि एक पोल से दूसरे पोल के बीच ब्रेक हो चुके है। जब इन तारों पर आपूर्ति प्रभावित की जाती है तो वह इस भीषण गर्मी में लोड नहीं सह पाते है। कहीं न कहीं से टूट जाते है। फिर इस फाल्ट को पावर कॉर्पोरेशन तलाश कर दुरुस्त करता है। इससे आपूर्ति बहाल होने में घंटों लग जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों को दुश्वारी का सामना करना पड़ता है। खासकर ग्रामीण इलाके में ही इन तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। इससे ग्रामीण इलाके में आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। इससे किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं घर में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए है।
ग्रामीण क्षेत्रों में महज 10 घंटे हो रही आपूर्ति
ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति रोस्टर के मुताबिक 16 घंटे होनी चाहिए। लेकिन इस समय फाल्ट के कारण मुश्किल से 8 से 10 घंटा ही बिजली मिल रही है। वह भी ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की भेंट चढ़ जाती है। मिश्रिख व रामपुर मथुरा इलाके में तो लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति गुल हो जाती है। इससे यहां के लोगों को दुश्वारियां उठानी पड़ रही है।
भवानीपुर फीडर : रात में पांच घंटे तक गुल रहती बिजली
भवानीपुर फीडर से शहर व ग्रामीण इलाके को विद्युत आपूर्ति की जाती है। लेकिन इस समय सबसे अधिक दिक्कत भवानीपुर फीडर में आ रही है। पिछले एक सप्ताह से रोजाना रात में पांच से छह घंटे तक अघोषित कटौती हो रही है। इस फीडर पर लोड अधिक है।
रात में रोजाना कहीं न कहीं पर फाल्ट हो जाती है। इसे दुरुस्त करने में घंटों बीतते है। इसकी चपेट में विकास नगर, श्रीनगर, भार्गव कॉलोनी, तरीनपुर, कैंचीपुल सहित तमाम मोहल्ले आते है। एसडीओ रवि कुमार का कहना है कि इस फीडर पर लोड अधिक है। रात में फाल्ट होने से समय लगता है।
रात में लगाई गई ड्यूटी
एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि भवानीपुर फीडर में अधिक समस्या आ रही है। इसलिए यहां पर दो अवर अभियंता की ड्यूटी लगाई गई है। रात में पीक समय 7 से 11 बजे के बीच अवर अभियंता फीडर पर मौजूद रहेंगे। यह कही पर फाल्ट होने पर दुरुस्त करेंगे।
खराब होती है नींद
उपभोक्ता प्रिया का कहना है कि रात में विद्युत कटौती होने से नींद खराब होती है। आपूर्ति बहाल होने में घंटों लग जाते है। इससे बहुत समस्याएं आ रही है। शुभम ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है।
ऐसे में बिजली जाने से दिक्कत होती है। प्रतीक का कहना है कि पर्याप्त आपूर्ति न मिलने से उद्योग धंधों पर असर पड़ रहा है। इसकी वजह से रोजगार प्रभावित होता है। लो वोल्टेज की समस्या भी बाधा उत्पन्न करती है। देवांश ने बताया कि कई दिनों से आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी चल रही है। घंटों आपूर्ति गुल होने से इन्वर्टर भी दगा दे जाते है।

जर्जर तार आपूर्ति में बाधा
जिले में जर्जर तारों की वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली की कोई कमी नहीं है। जर्जर तार तेजी से बदलने के लिए कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई गई है।
- एनपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed