फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity failure in the city for six hours, problems increased due to humidity

Sitapur News: शहर में छह घंटे गुल रही बिजली, उमस में बढ़ी परेशानी

Tue, 27 Jun 2023 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 27 Jun 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure in the city for six hours, problems increased due to humidity
सीतापुर। शहर में बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। पुराने सीतापुर इलाके में सोमवार रात करीब छह घंटे बिजली गुल रही। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से परेशानी बढ़ गई। मंगलवार सुबह आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दिनभर ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

पुराने सीतापुर के श्यामनाथ इलाके में तिवारी चौराहे के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से 25 से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। वहां पर सोमवार रात करीब 10 बजे बिजली गुल हो गई। पहले लोगों ने सामान्य कटौती समझा। जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो शिकायत दर्ज कराई। अफसरों ने बताया कि ओवरलोड के चलते दिक्कत आ रही है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं शहर के विकास नगर, खूबपुर, आर्यनगर, विजयलक्ष्मी नगर, सिविल लाइन सहित अन्य इलाकों में बिजली की आवाजाही दिनभर बनी रही। कभी आधे घंटे के लिए बिजली गुल हुई तो कभी एक घंटे तक बिजली नहीं आई। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी में दूर नहीं हो पा रही समस्या
कांशीराम कॉलोनी में इस समय पानी का संकट बना हुआ है। बिजली की फॉल्ट के चलते तीन दिन से दिन में सिर्फ एक बार ही पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में पानी के लिए लोग जूझ रहे है। तीन मंजिल पर रहने वाले शिवा पांडेय ने बताया कि एक बार पानी की सप्लाई होने के बाद पानी लेने नीचे आते है। ऊपरी मंजिल तक पानी पहुंचाना आसान नहीं है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed