{"_id":"a9a42463e7daa1cd6a39dafeda6af323","slug":"electricity-cut-45-lakh-people-suffer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी को तरसी 45 लाख आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी को तरसी 45 लाख आबादी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
अनुरक्षण कार्य के चलते पूरे जिले में मंगलवार दोपहर करीब पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दोपहर 12 बजे गुल हुई बिजली शाम पांच बजे बहाल हो सकी। आपूर्ति ठप होने का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं पर पड़ा। आपूर्ति बाधित रहने से जिले की करीब 45 लाख आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
हुसैनगंज पावर हाउस में मरम्मत कार्य के कारण आपूर्ति काट दी गई। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि ट्रांसमिशन इकाई द्वारा हुसैनगंज पावर हाउस में मंगलवार की दोपहर 12 बजे मरम्मत कार्य शुरू किया गया। जिसके चलते जिले भर की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
मरम्मत कार्य पूरा होते ही शाम 5 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। उनके मुताबिक शहरी क्षेत्र में दोपहर 1 से 4 बजे तक रोस्टिंग भी रहती है।
वहीं हुसैनगंज पावर हाउस में मरम्मत के चलते शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी कटौती से जूझना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति का रोस्टर है। मरम्मत की वजह से दोपहर में आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत पूरा होने के बाद भी ग्रामीण उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिली।
विज्ञापन