फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   electricity breakdown from 30 hours in 34 village

30 घंटे से गुल 34 गांवों की बिजली गुल

Mon, 04 Jul 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
electricity breakdown from 30 hours in 34 village
कुतुबनगर/सीतापुर। इस्लामनगर फीडर के तहत अचानक फॉल्ट आ जाने के कारण करीब 34 गांवों की बत्ती गुल हो गई। 30 घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इसकी वजह से इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी दुश्वारियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोकल फाल्ट आ जाने के कारण शनिवार की सुबह 8 बजे से इस्लामनगर फीडर के तहत आने वाले 34 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एक पेड़ की डाल को छांटते समय 11 हजार लाइन का बिजली का खंभा टूट गया। जिसके चलते करीब 30 घंटे से बिजली ठप चल रही है। जिससे आम जनमानस बहुत ही परेशान है। उमस अधिक होने के कारण व्यवसायी से लेकर ग्रामीणों तक को इस गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने से इन्वर्टर तक डिस्चार्ज हो गए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

आपूर्ति बंद होने से लोगों के सबमर्सिबल पंप तक नहीं चल पा रहे है। इससे पेयजल का संकट बना हुआ है। यह समस्या आये दिन देवगवां फीडर पर बनी रहती है। इस्लामनगर फीडर से देवगवां, कुतुबनगर, कमलापुर, खानपुर, मोहम्मदनगर, सरौनी, इस्लामनगर, सबेलिया, किसनापुर, लक्ष्मणपुर, अशरफ नगर, गोपलापुर, भगवानपुर, सुल्तान नगर, बिजौली, कैथोलिया आदि गांव प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता उमाकांत त्यागी ने बताया कि 11 हजार केवी का बिजली का पोल टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति नहीं बहाल हो सकी है।
24 घंटे में बिजली महज दो घंटे मिल पा रही
कस्बे में बिजली की लुकाछिपी जारी है। 24 घंटे में महज दो घंटे ही बिजली की सप्लाई हो रही है। चार दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लग सका है। कस्बे में चार दिन पहले पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर अचानक फुंक गया था। इसकी वजह से करीब 75 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। अवर अभियंता सुशील कुमार पाल ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जल गया था। नए ट्रांसफॉर्मर लगा दिए गए हैं। ट्रायल भी हो रहा चुका है देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed