{"_id":"57af62a44f1c1bf619ee4701","slug":"electrician-died-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजली की वायरिंग करते समय एक बिजली मिस्त्री को करंट लग गया। करंट लगने के बाद उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
तंबौर कस्बे के मोहल्ला गंज निवासी अब्दुल सालिब (35) बिजली का काम करता था। इसी सिलसिले में शनिवार सुबह वह कस्बे के ठकुरन टोला निवासी सचिनाथ के यहां वायरिंग की लाइन ठीक करने गया था। बताते हैं कि यहीं पर उसे काम करते समय जबरदस्त करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।