{"_id":"63ac931f5234566e9f188d8a","slug":"electric-train-from-biswan-to-saraiya-will-run-soon-sitapur-news-lko664008586","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिसवां से सरैया तक जल्द चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिसवां से सरैया तक जल्द चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां (सीतापुर)। बिसवां से सरैया रेलवे स्टेशन तक जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन शुरू होगा। रेलवे लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण काम पूरा होने के बाद बुधवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण किया। इससे उम्मीद है कि जल्द ही यात्री इलेक्ट्रिक ट्रेन से सफर कर सकेंगे।
बुधवार को पूर्वोत्तर परिमंडल के मुख्य संरक्षा आयुक्त लतीफ खान व लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार विशेष ट्रेन से बिसवां रेलवे स्टेशन पहुंचे। बिसवां से सरैया रेलवे स्टेशन की दूरी 10 किमी. है।
उन्होंने नवनिर्मित रेलवे लाइन एवं विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर लगाए गए नए उपकरणों की जांच की। दोहरीकरण के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान, इंटरलॉकिंग, स्टेशन वर्किंग रूल, स्टेशन पैनल, पावर डिस्ट्रीब्यूशन, प्लेटफार्म क्लीयरेंस, पॉइंट क्रॅासिंग व सिगनल आदि को परखा।
विज्ञापन
कार्यों की गुणवत्ता देख रेल संरक्षा आयुक्त ने सराहना की। इसके बाद वह इलेक्ट्रिक ट्रॉली से सरैया रेलवे स्टेशन की ओर निकल गए। इस दौरान संबंधित अधिकारी व रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।