फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   electric

टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन में दौड़ा दिया करंट, बाइक जली

Fri, 14 May 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
electric
रामपुर मथुरा(सीतापुर)। आंधी-पानी की वजह से टूटे गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गुरुवार को बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बचे। तार में करंट आने से बाइक जलकर नष्ट हो गई। गनीमत रही कि लोगों की जान बच गई। स्थानीय लोग संबंधित विभाग को फोन करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बुुधवार देर रात आई तेज आंधी-पानी की वजह से रामपुर मथुरा इलाके के धोबी बंगला गांव के बाहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। सुबह होने पर गांव के मुकेश आदि ने संबंधित पॉवर हाउस पर फोन कर टूटे पड़े तार को जोड़ने के लिए कहा था। कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि फोन करने पर कहा गया कि बिजली सप्लाई नहीं चालू हुई है। काम चल रहा है। सप्लाई चालू होने से पहले तार जोड़ दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। लाइन की सप्लाई चालू होने पर टूटे पड़े तारों में करंट दौड़ने लगा। इसी दरम्यान में दोपहर के समय गांव के अरुण कुमार अपने साथी श्रीगणेश के साथ बाइक से इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम से गैस सिलेंडर लेकर दोनों ही गांव आ रहे थे। जैसे ही ये लोग विश्राम के खेत के पास पहुंचे, इसी दरम्यान बाइक टूटे पड़े तार के संपर्क में आ गई। संपर्क में आते ही बाइक सवार लोग तेज झटके के साथ काफी दूर जा गिरे, जबकि तारों पर गिरी बाइक कुछ ही पलों में धूं-धूंकर जल गई। हादसा होते देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश है। गांव के लोग गुस्से में हैं। उनका कहना है कि सूचना देने के बाद तार सही नहीं किया गया। इधर, देर शाम तक टूटे पड़े तार को जोड़ा नहीं जा सका था। इसको लेकर लोग और गुस्से में हैं। मौके पर पॉवर कारपोरेशन का एक भी अफसर नहीं पहुंचा था। लोगों मेें डर हैं कि कहीं फिर से सप्लाई न चालू कर दी जाए।
लापरवाही की हद : सप्लाई काटने में लगा दिए चार घंटे
घटना में शुरुआत से लेकर आखिर तक जिम्मेदारों की लापरवाही रही। ग्रामीण सप्लाई कटवाने के लिए जेई को फोन करते रहे। लेकिन जेई का फोन नहीं उठा। तारों में करंट दौड़ने की वजह से लोग डरे हुए थे। काफी देर तक आवागमन ही बंद रहा। परेशान लोगों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। काफी देर बाद सप्लाई काटी गई। ग्रामीणों का कहना है कि 12 बजे हादसा हुआ और सप्लाई शाम 4 बजे काटी गई। चार घंटे तक तारों में करंट दौड़ता रहा।

तार टूटा नहीं था। आंधी-पानी में दोनों ओर से खंभों से नीचे उतर आया था। ग्रामीणों की ओर से शिकायत नहीं की गई थी। अगर की है तो इसे दिखवाता हूं। सप्लाई कैसे और क्यों चालू की गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांचकर कार्रवाई होगी। - राजेश मौर्य, एसडीओ बंहसुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed